पवित्र आत्मा सत्य को प्रकट करता है

पवित्र आत्मा सत्य को प्रकट करता है और विश्वासी को परमेश्वर की सच्चाई में स्थिर करता है। यह अध्याय आत्मिक सत्य की समझ को स्पष्ट करता है।

HINDI – SERIES 2 | सामर्थ्य, उद्देश्य और प्रतिज्ञा

Rev. Sarvjeet Herbert (Nayi Srishti नई सृष्टि)

2/2/20261 min read

पवित्र आत्मा सत्य को प्रकट करता है
पवित्र आत्मा सत्य को प्रकट करता है

My post content

प्रभु यीशु मसीह अपने चेलों को और भी महत्वपूर्ण संदेश दे रहे हैं और उन्हें आश्वासन दे रहे हैं कि मैं तुम्हें अनाथ नहीं छोडूंगा। मैं तुम्हारे साथ पवित्र आत्मा के द्वारा आकर रहूंगा, संगति करूंगा।

यहुन्ना 16:13 में हम पढ़ते हैं: "परन्तु जब वह अर्थात सत्य का आत्मा आएगा तो तुम्हें सब सत्य का मार्ग बताएगा, क्योंकि वह अपनी ओर से न कहेगा, परन्तु जो कुछ सुनेगा वही कहेगा और आने वाली बातें तुम्हें बताएगा।"

पवित्र आत्मा के तीन मुख्य कार्य

यहां तीन मुख्य बातों को प्रभु यीशु मसीह कह रहे हैं कि जब पवित्र आत्मा अर्थात सत्य का आत्मा आएगा तो तुम्हें वह मार्गदर्शन करेगा, तुम्हें संदेश देगा और तुम्हारे भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करेगा। यह सत्य का आत्मा अर्थात पवित्र आत्मा एक उत्तम मार्गदर्शक है।

पवित्र आत्मा: हमारा मार्गदर्शक

हम अभी देख चुके हैं कि Comforter का अर्थ क्या है—एक सलाहकार है, सहायक है। वह हमारा परामर्शदाता है, वह हमारा सहायक है। प्रभु यीशु मसीह बता रहे हैं कि इस अंधकारमय जीवन में, इस संसार में हमें ज्योति की तरह चलने के लिए एक मार्गदर्शक की आवश्यकता है।

जैसे हम किसी ऐतिहासिक स्थान को देखने के लिए जाते हैं तो वहां एक मार्गदर्शक होता है जो उस स्थान के बारे में अच्छे से समझाता है कि कैसे इसकी स्थापना हुई, किसने इसको बनाया, क्या इसका उद्देश्य था। उसी प्रकार इस संसार में परमेश्वर की ओर से यह पवित्र आत्मा आकर हमारा मार्गदर्शक बन जाता है।

मार्गदर्शक बनने का अर्थ है कि वह हमें सत्य के मार्ग में हमारी अगुवाई करता है। हम किस प्रकार असत्य से बचकर सत्य में चल सकते हैं? यह पवित्र आत्मा हमारी सहायता करता है। बिना पवित्र आत्मा के हम कुछ भी नहीं कर सकते, लेकिन पवित्र आत्मा के द्वारा हम सब कुछ कर सकते हैं। और सब कुछ का अर्थ यह है कि हम सत्य में चल सकें, क्योंकि यह मार्गदर्शक, यह पवित्र आत्मा, यह सत्य का आत्मा है।

यीशु मसीह कह रहे हैं कि यह तुम्हारी सहायता करेगा ताकि तुम सत्य के जीवन में चल सको और सत्य को जो यीशु मसीह है, उसको प्रकट कर सको।

पवित्र आत्मा: परमेश्वर का संदेशवाहक

दूसरी बात, यह सत्य का आत्मा अर्थात मार्गदर्शक हमारी क्या सहायता करेगा? वह हमें संदेश देगा। संदेश का अर्थ है कि हमारा परमेश्वर पिता जिसकी हम संतान बन गए हैं, वह हमारे जीवन से क्या चाहता है। इफिसियों 2:10 में लिखा है कि "हम सब परमेश्वर के हाथों की रचना हैं। उसने हमें मसीह यीशु में एक नई सृष्टि बनाई है कि हम उसके भले कार्यों को कर सकें।"

तो हम कैसे उन कार्यों को, उन उद्देश्यों को करें? हमें एक संदेश चाहिए, हमें परमेश्वर से संवाद करना है। पवित्र आत्मा एक मार्गदर्शक के रूप में परमेश्वर की सारी बातों को, परमेश्वर की मनसा को हम तक, एक विश्वासी तक पहुंचाता है और उसे संदेश देता है। उसे वह बताता है कि उसे क्या करना है।

पवित्र आत्मा अपनी ओर से कुछ नहीं कहेगा। इसका अर्थ है कि पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा एकता में कार्य करते हैं। जो कुछ परमेश्वर पिता और प्रभु यीशु मसीह की मनसा है—the mind of God, the mind of Christ—the Holy Spirit will reveal everything in a believer's life। यह पवित्र आत्मा जो मार्गदर्शक है, वह अपनी ओर से कुछ न कहेगा, परन्तु जो पवित्र आत्मा परमेश्वर पिता से सुनेगा वही वह एक विश्वासी को बताएगा।

परमेश्वर आपको बचाना चाहता है, वह आपसे प्रेम करता है, और आपको एक विशेष उद्देश्य से इस पृथ्वी पर रखा है। यीशु मसीह कहते हैं कि पवित्र आत्मा परमेश्वर की बातों को सुनेगा और वह तुम्हें बताएगा, तुम्हें मार्गदर्शन करेगा, और यीशु मसीह के कार्यों को हमारे जीवन में पूरा करेगा।

पवित्र आत्मा: भविष्य का प्रकाशक

और अंत में, यह पवित्र आत्मा उन सारी बातों को जो एक विश्वासी के, एक व्यक्ति के जो मसीह में नई सृष्टि बन जाता है, उसके जीवन में घोषणा करता है। प्रभु यीशु मसीह अपने चेलों को ढाढ़स दे रहे हैं, हिम्मत दे रहे हैं, उनके शोकित हृदय में शांति दे रहे हैं, इस बात को बताकर कि यह पवित्र आत्मा जो सत्य का आत्मा है, वह आपके जीवन में आपके लिए एक उत्तम मार्गदर्शक होगा जो आपको सत्य पर ले जाएगा।

वह परमेश्वर के संदेश को, परमेश्वर की बातों को आप तक पहुंचाएगा। वह अपनी ओर से कुछ नहीं कहेगा, लेकिन जो सुनेगा उन्हीं बातों को वह आप तक बता सकेगा। और वह उन बातों को जो आपके जीवन में घटने वाली हैं, उस अच्छे भविष्य को आपको प्रकट करेगा। आपको बताएगा एक उत्तम मार्गदर्शक की तरह।

पवित्र आत्मा यीशु मसीह की महिमा करता है

यहुन्ना 16:14 में लिखा है: "वह मेरी महिमा करेगा और मेरी बातों में से लेकर तुम्हें बताएगा।" He will honor and glorify me, because He will take of and receive what is mine and will reveal and declare and disclose and transmit it to you।

यीशु मसीह यह कह रहे हैं कि वह जो मार्गदर्शक आएगा, जो पवित्र आत्मा आएगा, वह अपनी महिमा नहीं कराएगा। पवित्र आत्मा को अपनी महिमा कराने की आवश्यकता नहीं है—वह परमेश्वर है। लेकिन वह पवित्र आत्मा यीशु मसीह की महिमा करेगा। महिमा का अर्थ होता है परमेश्वर की उपस्थिति को लाना—glory, the presence of God। जब हम यीशु मसीह को अपने जीवन में बढ़ाते हैं तो परमेश्वर की उपस्थिति भी हमारे जीवन में बढ़ती है।

मसीह यीशु की महिमा वह कैसे करेगा? मसीह के कार्यों को आपके जीवन के द्वारा कराकर। वह अपनी महिमा नहीं कराएगा। यीशु मसीह कहते हैं कि वह मेरी महिमा करेगा, क्योंकि वह मेरी बातों में से लेकर तुम्हें बताएगा।

पवित्र आत्मा: बाइबिल का रचयिता

पवित्र आत्मा वास्तव में बाइबिल का रचयिता है। सारी बातें जो मसीह के बारे में और मसीह के जीवन में घटी हैं, वह सारी बातों को पवित्र आत्मा जानता है। पवित्र आत्मा परमेश्वर के वचन को पुष्ट करता है। बिना पवित्र आत्मा के हम वचन को समझ नहीं सकते, उसके प्रकाशन को नहीं पा सकते। पवित्र आत्मा यीशु मसीह की बातों को बताता है, यीशु मसीह की महिमा को प्रकट करता है।

जो-जो कार्य मसीह ने आदि से, सृष्टि की रचना से पहले से निर्धारित किया है, उन सब बातों को कौन प्रकट करेगा? पवित्र आत्मा करेगा। यह पवित्र आत्मा अत्यंत प्रेमी परमेश्वर है। पवित्र आत्मा सब कुछ जानता है। पवित्र आत्मा आपकी दशा को जानता है, पवित्र आत्मा आपके परिवार की दशा को जानता है। यह पवित्र आत्मा आपके जीवन में यीशु मसीह की महिमा को प्रकट करेगा।

आत्मिक मनन

1 यूहन्ना 3:8 में लिखा है: "परमेश्वर का पुत्र इस संसार में इसलिए प्रकट हुआ कि शैतान के कार्यों का नाश हो।" जब प्रभु यीशु मसीह की महिमा हमारे जीवन में प्रकट होती है तो संसार की बुराइयों का, शैतान के कार्यों का नाश होता है।

यहुन्ना 16:15 में लिखा है: "जो कुछ पिता का है वह सब मेरा है। इसलिए मैंने कहा कि वह मेरी बातों में से लेकर तुम्हें बताएगा।" Everything the Father has is mine। He said that the Spirit will take the things that are mine and will reveal and declare and disclose and transmit them to you।

व्यावहारिक अनुप्रयोग

जो कुछ पवित्र आत्मा आपके लिए आवश्यक है, वह वही कहेगा जो प्रभु यीशु मसीह ने कहा है। प्रभु यीशु मसीह के हर एक वचन जो पृथ्वी पर कहे गए हैं वे दृढ़ हैं, इस पृथ्वी पर स्थापित हैं, और वे सारे वचन आज स्वर्ग में स्थापित हो चुके हैं।

और जब यह पवित्र आत्मा यीशु मसीह के वचनों को हमारे जीवन में दृढ़ कर देता है तो हमारे लिए असंभव संभव हो जाता है। पवित्र आत्मा आपका मार्गदर्शक बनना चाहता है। वह आपको सत्य के मार्ग पर ले जाना चाहता है। वह आपके जीवन में यीशु मसीह की महिमा को प्रकट करना चाहता है।