पवित्र आत्मा हमें पाप का बोध कराता है

पवित्र आत्मा मनुष्य के हृदय में पाप, धार्मिकता और न्याय का बोध कराता है, ताकि वह मन फिराकर परमेश्वर की ओर लौट सके।

HINDI – SERIES 2 | सामर्थ्य, उद्देश्य और प्रतिज्ञा

Rev. Sarvjeet Herbert (Nayi Srishti नई सृष्टि)

2/2/20261 min read

पवित्र आत्मा हमें पाप का बोध कराता है
पवित्र आत्मा हमें पाप का बोध कराता है

My post content

यीशु मसीह अपने चेलों को समझा रहे हैं कि पवित्र आत्मा का एक महत्वपूर्ण कार्य है—वह इस संसार में लोगों को बोध कराना। यह बोध तीन विषयों में है: पाप, धार्मिकता और न्याय। आइए हम समझें कि यह कैसे हमारे जीवन में कार्य करता है।

पाप का बोध: हमारी आवश्यकता को समझना

पवित्र आत्मा जब आएगा तो वह जगत में लोगों को पाप के लिए बोध कराएगा। और जब एक व्यक्ति पाप के लिए आश्वस्त हो जाता है, इस बात को जान लेता है कि पाप की वजह से वह परमेश्वर से नहीं मिल सकता, पाप की वजह से उसकी आत्मा में एक खालीपन है—ऐसी दशा में पवित्र आत्मा उसे यूं ही नहीं छोड़ देगा।

यीशु मसीह कहते हैं कि पवित्र आत्मा पाप के लिए बोध कराता है—इसलिए कि उन्होंने मुझ पर विश्वास नहीं किया। सबसे बड़ा पाप अविश्वास का पाप है। यह पवित्र आत्मा का कार्य है कि वह हमें हमारी वास्तविक दशा दिखाए और हमें यीशु मसीह की ओर ले जाए।

धार्मिकता का बोध: परमेश्वर का उपहार

लेकिन यीशु मसीह कहते हैं कि वह यह बताएगा कि अब देखो, तुम्हारे लिए धार्मिकता उपलब्ध है क्योंकि मैं परमेश्वर के पास जा रहा हूं। तुम्हारे उद्धार के कार्य को मैंने पूरा कर दिया है, और यदि तुम मुझ पर विश्वास करोगे तो पवित्र आत्मा तुम्हें मेरा जीवन दे देगा।

यीशु मसीह के जीवन को पाने का क्या अर्थ है? यीशु मसीह के जीवन को पाने का अर्थ यह है कि यीशु मसीह का जीवन जो ईश्वरीय जीवन है—He is God Himself। मसीह का अर्थ है अभिषिक्त। परमेश्वर वह परमेश्वर मनुष्य बना जिसका नाम यीशु है। और यीशु ने मनुष्यजाति के रिश्ते को फिर से परमेश्वर पिता के साथ जोड़ने के लिए उद्धार के सारे कार्यों को पूरा कर दिया।

परमेश्वर पिता ने यीशु मसीह को जब इस मिशन पर पृथ्वी पर भेजा तो उसे अधिकृत करके दिया कि जो भी तुम्हारे इस उद्धार के कार्य पर विश्वास करेगा, तुम उसे अपना यह जीवन दे देना। वह जीवन अनंत जीवन का जीवन है, और इसी जीवन को धार्मिकता कहते हैं।

So the right life of God—so receive the life of God, Jesus Christ in person। Believe in Jesus, Holy Spirit gives new birth to a person, and the new birth gives new life—the righteous life of God।

धार्मिकता: एक निःशुल्क उपहार

प्रभु यीशु मसीह इसी बात को कह रहे हैं कि हां, जगत पाप में है, पाप की गुलामी में है। लेकिन मैंने पाप से बचने के उपाय को पूरा कर दिया है। अब जो धार्मिकता है वह उपलब्ध है। परमेश्वर का वरदान हम सबके लिए अनंत जीवन है—eternal life है। यह अनंत जीवन धार्मिकता है।

और जब पवित्र आत्मा आया तो उसका यह कार्य है कि प्रभु यीशु मसीह के उद्धार के वचन पर विश्वास करने के द्वारा मनुष्य को यह बताए कि अब तुम्हारे लिए धार्मिकता, यह निःशुल्क उपहार उपलब्ध है जिसे तुम विश्वास से ग्रहण कर सकते हो। हम इसे अपनी शक्ति से नहीं पा सकते, लेकिन हम इसे एक उपहार के रूप में ले सकते हैं।

प्रभु यीशु मसीह कह रहे हैं कि पवित्र आत्मा धार्मिकता के विषय में बोध कराता है—इसलिए कि मैं परमेश्वर के पास जा रहा हूं और अब यह धार्मिकता सबके लिए एक उपहार के रूप में उपलब्ध है।

न्याय का बोध: शैतान का पराजय

"न्याय के विषय में इसलिए कि संसार का सरदार दोषी ठहराया गया है।" यह संसार का सरदार कौन है? यह संसार का सरदार वह है जिसने आदम से पाप कराकर इस पृथ्वी के सारे अधिकार को छीन लिया और इस पृथ्वी के ऊपर राज्य करने लगा और संसार का सरदार बन बैठा, जिसे शैतान कहते हैं।

यह शैतान चाहता है कि हर एक मनुष्य अविश्वासी बना रहे, परमेश्वर के प्रति अविश्वासी बना रहे। अर्थात परमेश्वर ने जो विश्वास अपने पुत्र यीशु मसीह के द्वारा दिया है, उस पर विश्वास न कर सके। यह उस संसार के ईश्वर का कार्य है।

2 कुरिन्थियों 4:4 में लिखा है: "और उन अविश्वासियों के लिए जिनकी बुद्धि को इस संसार के ईश्वर ने अंधी कर दी है।" यह संसार का ईश्वर अविश्वासियों की बुद्धि को अंधा कर देता है। The god of this world has blinded the believers' minds। क्यों? सत्य से दूर रखने के लिए।

यीशु मसीह यही कह रहे हैं कि तुम सत्य को जानो और सत्य तुम्हें स्वतंत्र कर देगा। यह संसार का ईश्वर लोगों की बुद्धि को अंधा किए रहता है ताकि मसीह, जो परमेश्वर का प्रतिरूप है, उसके तेजोमय सुसमाचार का प्रकाश उन पर न चमके।

पवित्र आत्मा पर्दे को हटाता है

यह जो संसार का सरदार है, संसार का ईश्वर है, यह परमेश्वर की महिमा को एक मनुष्य के जीवन में चमकने से रोकता रहता है। उसके ऊपर एक पर्दा डाल दिया है। यह पर्दा बहुत से प्रकार का हो सकता है, लेकिन पवित्र आत्मा प्रभु यीशु मसीह के वचन के द्वारा इस पर्दे को हटा देता है।

और प्रभु यीशु मसीह इसी बात को कहते हैं कि इस संसार के ईश्वर ने, जिसने आदम को धोखा दिया और पृथ्वी का अधिकार ले लिया, उसके ऊपर न्याय हो चुका है। मैं उस क्रूस की मृत्यु और जी उठने के द्वारा उस संसार के सरदार पर न्याय को लागू कर दूंगा। अर्थात वह दोषी ठहर चुका है।

पवित्र आत्मा के तीन कार्य

हमने देखा है कि पवित्र आत्मा इस जगत में तीन बातों के लिए लोगों को बोध कराता है:

पहला, पाप के लिए—इसलिए कि उन्होंने यीशु मसीह पर विश्वास नहीं किया।

दूसरा, धार्मिकता के लिए—इसलिए कि धार्मिकता आज यीशु मसीह में सबके लिए निःशुल्क उपलब्ध है।

तीसरा, न्याय के लिए—इसलिए क्योंकि संसार का सरदार दोषी ठहराया गया है।

आत्मिक मनन

यह समझना अत्यंत महत्वपूर्ण है कि पवित्र आत्मा हमें केवल पाप का बोध नहीं कराता और वहीं छोड़ देता। वह हमें धार्मिकता के उपहार की ओर ले जाता है। वह हमें यह विश्वास दिलाता है कि शैतान पहले ही पराजित हो चुका है। यह संपूर्ण सुसमाचार है।

व्यावहारिक अनुप्रयोग

अब यह मानवता, पहली मानवता, दूसरे आदम में एक नई सृष्टि बन सकती है केवल प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करके। पवित्र आत्मा एक अविश्वासी के जीवन को स्पर्श करके उसे विश्वासी बनाता है और वह परमेश्वर की संतान बन सकता है।

प्रभु यीशु मसीह आपको आश्वासन देते हैं: मैं तुम्हें अनाथ नहीं छोडूंगा। मैं तुम्हारे साथ पवित्र आत्मा के द्वारा आकर रहूंगा, संगति करूंगा। पवित्र आत्मा आपको पाप का बोध कराएगा, धार्मिकता की ओर ले जाएगा, और यह आश्वासन देगा कि शैतान पहले ही पराजित हो चुका है। यीशु मसीह पर विश्वास करें और इस संपूर्ण उद्धार को प्राप्त करें।